-->
  • NGO/Trust आदि का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कैसे कराये: किजिये सामाजिक कार्य आज से ही शुरू

    यदि आप भारत की सीमा में कोई एनजीओ या चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड कराना चाहते हैंयदि आप किसी प्रकार का सामाजिकसांस्कृतिकधार्मिकपर्यावरणीय या अन्य किसी भी प्रकार का सर्वहिताय कार्य कर रहे हैं या करना चाहते हैं तो आप स्वयं को या अपनी संस्था को किसी भी रूप में रजिस्टर्ड करा सकते हैंवह संस्था एक एनजीओ (NGO) हो सकता हैट्रस्ट हो सकता है या एक सोसायटी हो सकती हैसभी के लिए अलग-अलग नियम और प्रक्रियाएं हैसामान्यतः किसी भी ट्रस्ट या सोसायटी को एनजीओ कह दिया जाता है, यहाँ एनजीओ का अर्थ है नोन गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन या जिसे non-profit ऑर्गेनाइजेशन भी कह सकते है|
    नॉन गवर्नमेंट आर्गेनाईजेशन का अर्थ यह है कि यह किसी भी प्रकार की सरकारी हस्तक्षेप से मुक्त है एवं लोगों द्वारा सहकारी रूप से या आपसी सहयोग से सामाजिक कार्य किया जा रहा है| भारत में ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन इंडियन ट्रस्ट एक्ट 1882 के तहत रजिस्टर कराया जाता है| किसी भी ट्रस्ट को रजिस्टर्ड कराने के लिए आपको ट्रस्ट के विषय में सामान्य जानकारियां, जैसे:
    a.     इस ट्रस्ट का क्या उद्देश्य है,
    b.     कौन इसके हितकारी है,
    c.      ट्रस्ट की क्या-क्या प्रॉपर्टी है,
    d.     ट्रस्ट के क्या-क्या कार्य होंगे आदि
    के साथ अपनी एक ट्रस्ट डीड बनानी होगी और रजिस्ट्रार ऑफिस में वह सबमिट करनी होगी|
    सामान्यतः सबसे सरल रूप में किसी एनजीओ या ट्रस्ट में कम से कम एक व्यक्ति अवश्य होगा जो उसका संस्थापक होगाउसके साथ उसकी एक कार्यकारिणी जिसमें कम से कम 3 लोग हो सकते हैं जैसे यदि हम कोई ट्रस्ट बना रहे हैं तो संस्थापक उसका आजीवन अध्यक्ष हो सकता हैअन्य व्यक्ति सचिवकोषाध्यक्ष या उपाध्यक्ष या मुख्य कार्यकारी अधिकारी  आदि के रूप में संबोधित हो सकते हैं| उन सभी के कार्य एवं उत्तरदायित्व एवं ट्रस्ट की डीड, उसकी बैठक के आदि के विषय में हम ट्रस्ट में लिखकर एवं सभी पदाधिकारियों के साइन कराके, रजिस्ट्रार ऑफिस में सबमिट करेंगे| वहां पर आप की पेशी होने के बाद ट्रस्ट रजिस्टर कर दी जाएगी|
    यदि आपको अपनी ट्रस्ट के नाम से बैंक खाता खुलवाना है तो आपको इसके लिए एक पेंट कार्ड भी अवश्य बनवाना होगा, पैन कार्ड के लिए आप रजिस्ट्रेशन के बाद ही अप्लाई कर सकते हैं तथा जो आपकी संस्था का आधिकारिक पता है वहां पर पैन कार्ड साधारण डाक से पहुंच जाएगा| इसके बाद आप ट्रस्ट के नाम से लेनदेन कर सकते हैं एवं सामाजिक-आर्थिक कार्य कर सकते हैं|
    यहां पर यह बात भी समझ लेना आवश्यक होगा कि ट्रस्ट के नाम पर सभी लेनदेन की आपको एक वार्षिक ऑडिट अवश्य करानी होगी जो एक CA के द्वारा की जाएगी|
    यदि आप अपना कोई सामाजिक संगठन एनजीओ आदि रजिस्टर कराना चाहते हैं तो आप VakeelRKC से संपर्क कर सकते हैंयह अधिकतम 10 से 20 दिन का समय लेगा और आपको आपकी संस्था रजिस्टर्ड कराएगा|
    तो कीजिए आज ही आधिकारिक रूप से सामाजिक कार्य और कराइए अपनी ट्रस्ट को पंजीकृत! ट्रस्ट पंजीकरण के कहीं फायदे हो सकते हैं जैसे:-
    a.     आपकी संस्था को एक अधिकारिक नाम मिल जाएगा
    b.     आप उसके नाम से बैंक खाता खोल सकते हैं
    c.      आप उसके नाम से प्रचार प्रसार कार्य कर सकते हैं
    d.     दान प्राप्त कर सकते हैं या
    e.     किसी को वित्तीय सहायता दे सकते हैं
    f.       यदि कोई संस्था कुछ सामाजिक कार्य कर रही है और वह बिना किसी भेदभाव और वित्तीय अनियमितता के अपना कार्य कर रही है तो सरकार द्वारा भी वार्षिक बजट में ऐसी संस्थाओं को सहयोग किया जा सकता है| जिसमें जमीन आवंटन, वित्तीय सहायता है आदि हो सकती है|
    तो आज ही अपनी संस्था को VakeelRKC के साथ रजिस्टर्ड कराएं और सामाजिक, धार्मिकपर्यावरणीय, सांस्कृतिक आदि कार्यक्रम शुरू कीजिए|
     NGO- दर्पण नीति आयोग में पंजीकरण करने हेतु देखें:- क्लिक हियर
     हमारा फोन नंबर 📞 :- 9897 85 8754
    हमारा व्हाट्सएप नंबर 📲:- https://wa.me/919897858754
    हमारा फेसबुक मैसेंजर  💻:- https://fb.com/vakeelRKC
    हमारा यूट्यूब चेंनल 📽 :- https://www.youtube.com/c/VakeelRKC
    नीचे दिए गए लिंक से आप हम तक कचहरी में पहुंच सकते हैं :- Click Here
  • You might also like

    No comments:

......................Share our Heart ❤ - मन की बात......................

Search This Blog